जोशीमठ में एक टाटा सूमो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, समूह में सवार 12 लोगों की मौके में हुई मौत
देहरादून। जनपद चमोली के जोशीमठ में एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ के मुताबिक वाहन दुमक मार्ग पर पल्ला गांव के पास 700 मीटर गहरी खाई में गिरा। वाहन में करीब 12 लोग सवार बताए गए हैं। फिलहाल एसडीआरएफ रस्सी के सहारे पहाड़ी से उतर कर रेस्क्यू में जुट गई है। फिलहाल 2 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव एसडीआरएफ की टीम ने खाई से बरामद कर लिए हैं। अभी सर्च अभियान जारी है। सभी लोग जोशीमठ ब्लॉक क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में रेस्क्यू चल रहा है।
जनपद नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF को सूचित कराया गया की दुमक मार्ग पर ग्राम पल्ला जखोल में एक वाहन गिरने की सूचना है। उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है ।गाड़ी टाटा सुमो बताई जा रही है जो सड़क से लगभग 500 से 700 मीटर गहरी खाई में गिरी है। गाड़ी ऊपर से दिखाई नहीं दे रही है टीम नीचे जा रही है । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन में 12 से 13 व्यक्ति सवार हैं ।SDRF का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल कलिये रवाना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण