मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी के जताए आसार
देहरादून; मैदान से लेकर पहाड़ तक के लोगों के लिए अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज रात से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण