बुलेट पर मॉडिफाइड रेट्रो साईलेन्सर लगाने वाले 04 वाहन चालकों को सिखाया सबक
पौड़ी; पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। यातायात पुलिस श्रीनगर टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बुलेट पर मॉडिफाइड और रेट्रो साईलेन्सर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 04 वाहन चालकों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गयी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया की आमजन से अपीलः-
अपने क्षेत्र में मॉडिफाइड साईलेन्सर, प्रेशर हॉर्न व दुपहिया वाहनों में तीन सवारी ले जाने वाले वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की फोटो अथवा वीडियो उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप में अपलोड़ कर यातायात नियमों का पालन करने में जनपद पुलिस का सहयोग कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज