ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने किया महाराज का स्वागत
देहरादून। फंक्शनल मर्जर रुकवाने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए महाराज का स्वागत किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश स्थगित किये होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में भेंट कर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुमका, महामंत्री नारायण किमौलिया, सोबन सिंह रावत, सुनील कोटनाला, जयवीर रांगड़, विनोद गिरी गोस्वामी, कैलाश राणा, सौरभ निर्मोही, विकास गोस्वामी, नवदीप रावत, जसवीर सिंह, पंकज उनियाल, धर्मवीर सिंह, हिमांशु वर्मा और दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण