करिश्माई नेतृत्व के बूते मिली त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में प्रचंड जीत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हर्ष जताया है। जनादेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का श्रेय महापौर ने प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व और केन्द्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कुशल चुनाव संचालन को देते हुए कहा कि आज देश के हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए खुशी का अवसर है। मोदी सरकार की नीतियों ने आम आदमी की समस्याओं का निदान किया है।उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। त्रिपुरा व नागालैंड जैसे राज्यों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है, इससे स्पष्ट है कि 2024 में मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। त्रिपुरा व नागालैंड की जीत यह संकेत देती है कि मोदी जी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि मोदी सरकार की योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण