केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 मार्च को हरिद्वार के ऋषि कुल मैदान में सरिता विभाग की विभिन्न योजनाओं चेक करेंगे शुरुआत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले वह 31 मार्च को आने वाले थे, अब वह 30 मार्च को ही यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 670 एमपैक्स के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूकेसीडीपी निदेशालय में अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों के बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि 30 मार्च को अमित शाह हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्स में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्रों की स्थापना का शुभारंभ भी केंद्रीय मंत्री की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण