सिरासू पुल के पास गंगा नदी में डूबे चाचा भतीजी एसडीआरएफ ने की तलाश शुरू
पौड़ी जिले के सिरासू पुल के पास एक युवक व एक लड़की गंगा नदी में डूब गए है । सूचना पर पहुंची एसटीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों चाचा भतीजी बताई जा रहे हैं । जो कि इस प्रकार है मनीष, उम्र- 24 वर्ष,शिवानी, 12 वर्ष। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गूलर क्षेत्र में सिरासु पूल के पास एक युवक व एक लड़की गंगा नदी में डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक व लड़की चाचा भतीजी थे, जोकि आवश्यक सामान लेने गूलर बाजार आये हुए थे, नदी किनारे उनके चप्पल व बैग मिलने पर उनके नदी में डूबने की आशंका पर जिला पुलिस को सूचित किया गया था। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है। साथ ही SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग द्वारा भी की जा रही है।दोनों कुलानी कोटा यमकेश्वर ब्लॉक के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण