उत्तराखंड में आबकारी विभाग ने शराब की नई कीमतें की लागू
देहरादून उत्तराखंड में शराब की नई कीमतें लागू हो गई है सबसे ज्यादा पीने वाली ब्रांड की बात करें तो 8:00 पीएम की बोतल जो पहले ₹560 की थी अब वह ₹500 की बाजार में उपलब्ध होगी ₹820 की मिलने वाली रॉयल स्टैग अब ₹730 की मिल सकेगी ₹1020 की मिलने वाली ब्लेंडर प्राइड अब ₹920 की मिलेगी जबकि बियर की बात करें तो बियर की कीमतों पर खास अंतर नहीं आया है बियर की कीमतें 10 से ₹5 रुपए तक सस्ती हुई है।
ओवर ऑल देखे तो वेट व अधिभार में कमी की गई है इस वजह से कीमतें कम हुई है जबकि कोटा बढ़ गया है नई आबकारी नीति की नई कीमतों में देसी शराब को कोई रियायत नहीं मिली है देसी शराब अपनी पूर्ववर्ती कीमतों पर ही बिकेगी। आज 1 अप्रैल होने के बावजूद भी कई शराब ठेकों का राजस्व अभी तक बकाया चल रहा है। कई राजधानी में ही ऐसी दुकानें हैं जिनका जुलाई- अगस्त से पैसा लगातार बकाया चल रहा है ऐसे में सचिव आबकारी के आदेशों पर भी सवाल उठ रहे हैं जो समय से पैसा जमा कराने का दावा कर रहे थे ऐसे में यह पैसा कैसे जमा कराया जाएगा और ठेको का संचालन सुगम तरीके से हो सकेगा यह भी एक सवाल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण