अलविदा जुम्मे की नमाज व ईद उलफितर के परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों पर उप जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा ली गई ज्वाइंट मीटिंग
पौड़ी; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता_चौबे ने जनपद के राजपत्रित एवं समस्त थाना प्रभारियों को प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आगामी ईद-उल-फितर पर्व के मध्येनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
↔️ जिसके क्रम में समस्त राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत आगामी ईद-उल-फितर पर्व को #शांति_पूर्वक सकुशल संपन्न कराये जाने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के दृष्टिगत #प्रशासन से #समन्वय स्थापित करते हुये विभिन्न सम्प्रदाय के पीस कमेटी के सदस्यों, संभ्रान्त नागरिकों, पार्षदों, मौलवियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें आगामी पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
↔️ साथ ही बताया गया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबन्धकों को अलविदा जुमे को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नमाज रोड़ पर अता न करने हेतु बताया गया। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दें सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें।
↔️ बैठक में उपस्थित महानुभावों से आपसी प्रेम, समन्वय, एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित सभी महानुभाओं द्वारा इद-उल फितर पर्व को #शान्तिपूर्वक_सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण