जनपद पौड़ी में शराब वाहन चालने वाले चालकों की आई शामत
राज्य में बढ़ती हुयी दुर्घटनाओं के दृष्टिगत यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने के सम्बन्ध में 15 दिवस का सघन अभियान चलाने के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को दिनांक 15.05.2023 से उक्त अभियान के तहत सघन चैकिंग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 15.05.2023 से अब तक अभियान के अन्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले-11 (कोटद्वार-08, यातायात श्रीनगर-01, लक्ष्मणझूला-01, पौड़ी-01) ओवर स्पीड में-53 (कोटद्वार-06, यातायात कोटद्वार-10, यातायात श्रीनगर-32, श्रीनगर-04, धुमाकोट-01) तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले-91 (कोटद्वार-17, यातायात कोटद्वार-29, यातायात श्रीनगर-18, पैठाणी-01, लक्ष्मणझूला-21, श्रीनगर-03, पौड़ी-02) वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 05 वाहन सीज तथा 02 वाहन चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन मानस को पौड़ी पुलिस यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरुक कर रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज