दिल्ली के एक दानी व्यक्ति ने सरकार को बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए दिया प्रस्ताव
बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी। शासन ने बदरी-केदार मंदिर समिति को इसकी सहमति दे दी है। इसके लिए एक दानी व्यक्ति ने भी सरकार को प्रस्ताव दिया है।बदरीनाथ मंदिर को दिव्य और भव्य रूप से संवारने के लिए 425 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। इसके अलावा कई दानी व्यक्ति भी मंदिर को संवारने में आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं।
दिल्ली के एक व्यक्ति ने सरकार को बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस आधार पर धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग ने बीकेटीसी को इस कार्य के लिए सहमति दे दी है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के संबंध में शासन का पत्र मिला है। एक दानी व्यक्ति सहयोग देने को तैयार है। बीकेटीसी भी दानी व्यक्ति से बातचीत करने के बाद ही इस कार्य की योजना बनाएगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल