मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलभराव क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण
देहरादून: देहरादून में झमाझम बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। चंद्रबनी, कश्मीरी हाउस एवं ब्रहमपुरी बस्ती में कई घरों में बरसात का पानी घुस गया। समय रहते पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। देहरादून में चौकी नयागांव थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत भुडपुर गांव में पानी भर गया। यहां तीन मकानों में पानी भर गया है, जहां तीन परिवार फंसे हुए हैं। जिस पर थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई कर भारी बरसात एवं तेज बहाव में रस्सों के सहारे तीनों परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। जिसमें बच्चे बुजुर्ग आदि शामिल थे।

भारी बारिश के चलते थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पड़ते कश्मीरी हाउस एवं ब्रहमपुरी बस्ती में लगभग 25 मकानों में ब्रह्मपुरी नाले का पानी घुस गया। इस दौरान अपने घरों में फंसे लोगों को थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर भेजा। सभी को घर खाली करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आइएसबीटी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जांच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण