लोक कल्याण के लिए अनुष्ठान के साथ महापौर ने किया जलाभिषेक
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सोमवती अमावस्या के पावन मौके पर पड़े सावन के दूसरे सोमवार पर परिवार सहित वीरभ्रदेश्वर महादेव मंदिर में थलाभिषेक कर शहरवासियों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। महापौर ने सुबह सवेरे गंगा दर्शन कर पौराणिक वीरभ्रदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।उन्होंने कहा कि हम सबके प्रिय भोलेनाथ जी को प्रसन्न करने एवं मनोकामना मांगने का यह खास अवसर होता है, इस पावन सावन के महिने में भगवान शिव अति प्रसन्न होकर सबकी मुरादें पूरी करते हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह जनकल्याण के लिए उन्होंने जलाभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में महापौर ने दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात