“जुगाड़” को सीज कर रही है हरिद्वार पुलिस,09 प्रतिबंधित वाहन सीज कार्रवाई जारी, हरिद्वार पुलिस चला रही है विशेष अभियान
हरिद्वार: बाइक के इंजन के साथ जोड़कर बनाए रेहड़ों/जुगाड़ का, कई वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनने के तथ्य सामने आने पर, हरिद्वार पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में अस्वीकृत इन वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।

चालान के प्रथम चरण में शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक अब तक की गई कार्यवाही में मंगलौर, सालियर, सिडकुल, गंगनहर, सिविल लाइन रुड़की आदि स्थानों से ऐसे 09 रेहड़ी/जुगाड़ को मौके पर ही सीज किया गया जो आए दिन किसी न किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बनते हैं और बिना किसी वैध लाइसेंस/कागजों के सड़कों पर बे-रोक-टोक दौड़ते हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा आगे भी लगातार यह कार्यवाही जारी रहेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज