मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अभिनेत्री कृति सेनन ने की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेटफ्लिक्स फिल्म्स की फिल्म ‘दो पत्ती’ की अभिनेत्री कृति सेनन ने पूरी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के शूटिंग लोकेशन की तारीफ की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और लेकिन बाद में Netflix की टीम ने उत्तराखंड आने का मन बनाया।
ढिल्लन ने कहा, उत्तराखंड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली फिल्मों में सम्मिलित करेंगी। उनकी रेकी टीम ने देहरादून के आसपास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखा। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी। कनिका और कृति सेनन दोनों ही इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर हैं।
मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) की नई फिल्म नीति भी बनकर तैयार है। इसमें फिल्मों को पहले से अधिक अनुदान राशि दिया जाना प्रस्तावित है। नए शूटिंग डेस्टिनेशन को चिह्नित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा। इस दौरान फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण