मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ आरके गुप्ता के क्लीनिक पर पुलिस ने की छापेमारी
ऋषिकेश के चर्चित कसीनो मामले में वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके गुप्ता के क्लीनिक पर पुलिस ने छापा मारा। डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस क्लीनिक में ही जांच पड़ताल में जुटी है। शहर के चर्चित व कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वैलनेस सेंटर में अवैध कसीनो संचालित हो रहा था। पौड़ी पुलिस ने रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो का बीती 22 सितंबर को भंड़ाफोड़ किया था। मामले में रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक संचालक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली निवासी विशाल को वांछित बनाया गया था।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात