महिलाएं आत्मनिर्भर होगीं तभी समाज समद्व होगा-अनिता ममगाई
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण का तौहफा दिया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बने तो,परिवार व समाज समद्व बनेगा। उक्त विचार महापौर ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल पारित होने की खुशी में नगर निगम पहुंचकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंची विभिन्न स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि प्रृथक राज्य के रूप में निर्माण में महिलाओं का जहां अभूतपूर्व योगदान रहा है वही महिलाओं का सम्मान भी भाजपा की सरकारों द्वारा ही किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित किया गया है।अब महिलाएं सशक्त होगीं और देश की नीति निर्धारण में भागीदार बन सकेंगी। इस ऐतिहासिक बदवाल के बाद सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बड़ सकेगी। इस दौरान गार्गी आजीविका स्वयं सहायता समूह ,गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह , निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह , यम्केश्वर महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वायत सहकारिता संघ ,वाल्मीकि आजीविका स्वयं सहायता समूह, आराध्य आजीविका स्वयं सहायता समूह,ओम आजीविका स्वयं सहायता समूह, जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह,श्री गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह, पूजा आजीविका स्वयं सहायता समूह, एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह,रिद्धि-सिद्धि आजीविका स्वयं सहायता समूह, नव जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मोजूद रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण