नैनीताल पुलिस ने रामनगर में हुए मर्डर केस का 72 घंटे के अंदर किया खुलासा
नैनीताल: रामनगर के छोई क्षेत्र में हुए मर्डर केस का नैनीताल पुलिस ने महज 72 घंटे के अंतराल में खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो सगे भाइयों-कुन्दन बिष्ट उर्फ मन्नु एवम भोपाल सिंह विष्ट उर्फ घन्नू, निवासीगण – किशनपुर छोई, रामनगर को गिरफ्तार किया।
घटना की वजह यह थी कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी से पेड़ काट लिए गए थे जिस कारण से मृतक गोविंद फर्त्याल को गांव के अन्य युवको एवं आरोपी के एक अन्य भाई संतोष उर्फ सोढ़ी पर शक था और जिस वजह से मृतक गोविंद फर्त्याल दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को आरोपियों के घर पर जाकर उनसे चोरी हुए पेड़ों के एवज में रूपयो की मांग एवं गाली गलौज गई तो आरोपियों ने आक्रोश में आकर गोविंद फर्त्याल के साथ मारपीट की गई और उसके शव को गांव के पास ही बहाने वाली नहर में फेंक दिया गया था। मृतक का शव स्थानीय पुलिस को 8 अक्टूबर 2023 को बरामद हुआ था। जिसके बाद एसएसपी नैनीताल Prahlad Meena IPS के कुशल नेतृत्व में जांच प्रारंभ की गई जांच में पुलिस द्वारा जनपद की मोबाइल सर्विलांस टीम, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के सहयोग एवं सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से घटना में शामिल मुख्य आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। L संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण आज श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण