भीड़ में अपने परिजनों से बिछडी नन्ही परी को पौड़ी पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
परमार्थ निकेतन लक्ष्मणझूला में आरती के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक छोटी बच्ची आराध्य (उम्र 06 वर्ष) अपने परिजनों से बिछड़ गयी। बच्ची काफी रो रही थी व अपने माता पिता का नाम व पता भी नही बता पा रही थी। आरती ड्यूटी में तैनात लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा अपनेपन का अहसास दिलाकर व प्यार से #बात कर बच्ची को चुप कराया गया और आरती स्थल के आस-पास लगातार परिजनों की काफी तलाश गयी तथा आरती स्थल से भी लगातार अनाउंसमेट किया गया। काफी #मशक्कत के बाद छोटी बच्ची के माता पिता को ढूंढा गया तत्पश्चात नन्ही बच्ची आराध्य को सकुशल उसके पिता अशोक कुमार, निवासी- चंडीगढ़, पंजाब के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने आराध्य को सकुशल पाकर पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण