कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराकशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराकशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों को सुरक्षित अतिशीघ्र निकाला जाए। फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से सभी श्रमिकों को देखा गया है। सभी अंदर सुरक्षित है। प्रदेश एवं पूरे देश में लगातार दुआओं का दौर जारी है। प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रेस्क्यू अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा देश एवं विदेशों से भी विशेषज्ञों को रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु बुलाया गया है। एवं रेस्क्यू का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य एवं केंद्रीय संस्थानो द्वारा आपसी समन्वय बनाकर निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण