बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर में सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक करेगी पौड़ी पुलिस
श्रीनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत हो रहे बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में आमजन की सहायता के लिये मेला क्षेत्र में ‘पुलिस सहायता केन्द्र’, पुलिस कंट्रोल रूम, मेले में अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ‘पुलिस चौकी’, व्यक्तियों/बच्चों व कीमती सामान के खोने पर सहायता हेतु ‘खोया-पाया केन्द्र’ खोले गये हैं इसके अलावा जेब कतरों, उठाईगिरों पर नजर रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही आमजन को साइबर सुरक्षा से बचाव एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी हेतु ‘जन जागरूकता स्टॉल’ लगाये गये है। जिनमें नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार लोगों को साइबर सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण