नंदा गौरा योजना से छुटी हुई करीब 35 हजार बालिकाओं को मिलेगा लाभ-रेखा आर्या
देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में संचालित नंदा गौरा योजना के तहत छुटे हुए बालिकाओं के हितों के लिए भी अहम निर्णय कैबिनेट के द्वारा लिया गया।विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी प्राप्त हुई है जिसमे लगभग 35088 बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
साथ ही बताया कि सरकार की यह एक अहम योजना है ।लेकिन कुछ बालिकाएं इस योजना का लाभ नही ले पा रही थी जिसके लिए ही सम्पूर्ण कैबिनेट के साथियों द्वारा यह महत्वपूर्ण फ़ैसला लिया गया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यह घोषणा थी कि नंदा गौरा योजना से जो बालिकाएं लाभ लेने से छूट गई हैं जिनका की भुगतान लंबित चल रहा था ।ऐसी बालिकाओं को हम योजना का लाभ दे।जहां आज कैबिनेट में इस विषय को लाया गया साथ ही इसके लिए धन की स्वीकृति भी हो गई है जो कि लभभग 57 करोड़ की है।कहा कि जैसे ही यह राशि विभाग को उपलब्ध होती है उसके पश्चयात यह राशि छुटे हुए बालिकाओं के खातों में डीबीटी के जरिये भेज दी जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण