रायपुर मे कूड़े के ढेर में नवजात शिशु के मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
देहरादून के रायपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कूड़े के ढेर में नवजात शिशु के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है,पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास कूड़े के ढेर में एक बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमे एक नवजात शिशु था जिसे मरने के लिए छोड़ दिया गया था, हालांकि जब पुलिस ने इस शिशु की बरामदगी की तो उसकी साँसे चल रही थी, बिना कोई समय गँवाएं पुलिस ने तुरंत ही शिशु को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें जिस शिशु को बरामद किया गया है उसके होंठ जन्म से ही कटे हुए थे तफ्तीश करने पर पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुई कि ऐसे ही एक बच्चे ने कुछ दिन पहले एक सरकारी अस्पताल में जन्मदिन लिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को कूड़े में फेंकने वाले दंपत्ति के विरोध केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है वहीँ किस वजह से दंपत्ति ने यह फैसला लिया इस मामले की जांच की जा रही है

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात