ईडी के शिकंजे में उत्तराखंड कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के देहरादून से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक एक दर्जन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी ने ये कार्रवाई कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में हुए पेड़ों के अवैध कटान और अवैध निर्माण मामले को लेकर की है। हरक सिंह रावत के अलावा कुछ अन्य लोगों के यहां भी छापा मारा गया है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने भी रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी। लोकसभा चुनाव से पहले ईडी की छापेमारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरत सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस प्रकरण में पिछले साल विजिलेंस ने इस मामले में एक डीएफओ को जेल भी भेजा गया था। तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत और इस प्रकरण में संलिप्त कुछ फॉरेस्ट अधिकारियों के आवासों पर भी ईडी सर्च ऑपरेशन चला रही है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास, कॉलेज और अन्य संस्थाओं पर ईडी ने सुबह से ही डेरा जमाया हुआ है। हरक सिंह रावत कांग्रेस से पहले बीजेपी में थे। 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उनको बीजेपी से निकाल दिया गया था। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले उन्होंने 2016 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ बगावत करते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज