कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 690.79 लाख के विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दून विहार पेयजल योजना, जाखन व विजय कॉलोनी वार्ड की सड़कें तथा विभिन्न स्थानों पर पार्क निर्माण के लिए रू.690.79 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा विगत एक सप्ताह से लगातार मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग वार्डों कॉलोनियों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत लाखों करोड़ों की विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार ने देश भर की तीन करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहिनों के लक्ष्य को बढ़ाकर 1.50 (डेड लाख) बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में शिलान्यास होता था, लेकिन उसका लोकार्पण नहीं हो पाता था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा जिन विकास योजनाओं का अभी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिलान्यास किया गया है, उनका एक साल के भीतर लोकार्पण किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण