लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को प्राप्त हुए सुझाव संकल्प पत्र
चुनाव से पहले भाजपा को प्राप्त हुए संकल्प पत्र सुझाव लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश से समाज के अलग-अलग वर्गों में रहने वाले लोगों से सुझाव मंगवाए थे। इन सुझावों को प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया था
जिसका संयोजक हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को बनाया गया, करीब 1 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद उत्तराखंड की 70 विधानसभा के 70 हजार लोगों ने भाजपा को अपने सुझाव भेजे हैं जिन्हे समिति केंद्र और राज्य को भेजने वाली है
संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी सुझावों में से 60 फ़ीसदी चुनाव सुझाव राज्य को जबकि 40 फ़ीसदी सुझाव केंद्र को प्रेषित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि सभी प्राप्त सुझावों से देश को विकसित बनाने के संकल्प को और भी ज्यादा मजबूती दी जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव कांग्रेस और भाजपा की विचारधाराओं में है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण