धर्म नगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का खास महत्व है।धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।दूर-दूर से श्रद्धालु हर की पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।सुबह 4 बजे से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ हर की पैड़ी पर जुटनी शुरू हो गई।पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मेला क्षेत्र को 16 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है।ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
शाम तक हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज