फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का अहसास कराते हुये बिना भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित
श्रीनगर: आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को बिना किसी डर, भय, लालच व किसी प्रलोभन के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी #श्री_लोकेश्वर_सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री के साथ कस्बा श्रीनगर के श्रीकोट एवं कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया ।
फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव में न आने, किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु तथा अधिक से अधिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गयी। साथ ही फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है और लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनमानस भी बेझिझक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण