गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में अचानक धधकी थी आग, पुलिस तथा फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू
सेलाकुई– थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया गया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
👉🏻दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है,
🔶विवरण घायल व्यक्ति🔶
01: मनीष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी: राजा रोड सेलाकुई।
02: यशपाल गुलेरिया पुत्र नरेश गुलेरिया निवासी: तलवार टावर झाझरा प्रेमनगर।
03: अभिषेक मिराडी छात्र ICFAI यूनिवर्सिटी

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज