युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
सतपुली: बीती 16 मई को स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली जनपद पौडी गढवाल ने वादिनी की बाथरुम में नहाते वक्त विडियो बनाई तथा वादिनी के साथ लैंगिग शोषण किया । इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0 20/2024 धारा 376,354(ग) भादवि पंजीकृत किया गया ।
सतपुली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.05.2024 को अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली, जनपद पौडी गढवाल को नयार पुल के समीप पौड़ी रोड़, सतपुली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात