जनपद पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने गोदाम में हुयी चोरी के अभियुक्त को चोरी के माल सहित धर दबोचा
कोटद्वार: बीती 27 मई को वादी गोरव भाटिया, निवासी सीताबपुर देवीरोड़, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अज्ञात व्यक्ति ने वादी के गिवाई स्त्रोत स्थित गोदाम से बर्तन, पीतल का सामान व कॉपर की तारे चोरी कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0 -136/2024, धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त सलमान को फायर स्टेशन पुल के से पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण