फायर सर्विस चालक महावीर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पौड़ी: जनपद के फायर सर्विस पौड़ी में नियुक्त फायर सर्विस चालक महावीर सिंह नेगी (उम्र 55 वर्ष) निवासी-ग्राम मलेथा, पोस्ट-चाई दमराडा, पौड़ी गढ़वाल का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा जॉच उपरान्त उन्हें मृत घोषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह और पुलिस परिवार द्वारा स्व0 महावीर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ससम्मान पुलिस गार्ड के शोक सलामी देने के साथ पुलिस लाईन पौड़ी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। स्व0 महावीर सिंह वर्ष 1988 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण