वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी कांवड मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लिया जायजा
लक्मणझूला: कांवड मेला प्रारम्भ हो जायेगा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवड़ मेले में अधिक संख्या में शिवभक्तों की आने की पूर्ण सम्भावना है। पौड़ी पुलिस की कांवड मेला हेतु तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो चुकी है। तैयारियों को परखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना लक्ष्मझूला के कांवड़ मेला क्षेत्र के नीलकण्ठ मन्दिर, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग और अन्य पार्किग स्थलों, पीपलकोटी, गरूड़चट्टी, बांगखाला तिराहा, जानकी पुल आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण हेतु की गयी तैयारियों, वाहनों की पार्किग व्यवस्थाओं, फोर्स के ठहरने की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा भी लिया गया इस दौरान पायी गयी कमियों को तत्काल दूर करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण