पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती ऋषिकेश में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
ऋषिकेश : जनसंघ के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष रहे और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। इस मौके पर ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने अपने संबोधन में कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अन्तोदय की जो भावाना थी, वे चाहते थे अंतिम छोर तक के ब्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। उनके सपनों को आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। आज पार्टी रुपी पौधा रोपा था। आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है। लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अनुसार पार्टी के नए सदस्य बनते हैं। आज लोग बड़े उत्साह से बूथ स्तर पर खुद आ कर भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनके विचार थे उन विचारों को आगे बढाते हुए उनको सच्ची श्रद्धांजली है। क्यूंकि उनके विचारों को आज हर वयक्ति ग्रहण कर रहा है। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया” कार्यक्रम का संचालन दीपक धमीजा ने किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जीतेन्द्र अग्रवाल, संजय शास्त्री, प्रकांत कुमार, राजपाल ठाकुर, दीनदयाल राजभ समेत कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजदू रहे.
आपको बता दें, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ( जन्म: 25 सितम्बर 1916–11 फरवरी 1968) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुएl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण