साइबर सुरक्षा,महिला अपराध और यातायात नियमों की जानकारी के लिए आयोजित की जा रही जागरूकता पाठशाला
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में जागरूकता पाठशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए है जिसके तहत आज रिखणीखाल पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा रिखणीखाल में स्थानीय जीप टैक्सी और बस के चालकों के साथ जागरूकता पाठशाला आयोजित की गई जहां पर पुलिस टीम द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोडवेज ओर मैक्स जीप के केबिन में महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा के संबंध में जन जागरूकता पाॅपलेट चस्पा किए गए है। वहीं बस स्टैंड रिखणीखाल में पुलिस टीम प्रभारी अपर उप निरी0 संजय असवाल के द्वारा स्थानीय जीप टैक्सी के चालकों के साथ यातायात जागरूकता पाठशाला के दौरान चालकों को ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील करते हुए यातायात नियमों से रूबरू कराया गया।![]()
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट तकनीकी के युग में गांव के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे साथ ही अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाए। आज आयोजित जागरूकता पाठशाला में अपर उप निरीक्षक संजय असवाल,का0 भीष्म देव हरेंद्र, अर्जुन, प्रवीण शामिल रहे, जागरूकता पाठशाला आगे भी थाना क्षेत्र में लगातार आयोजित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण