पौड़ी पुलिस ने ठाना है, हर गांव जाकर साइबर अपराध को मिटाना है
रिखणीखाल: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में उनके द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के हर गांव में ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा के लिए जन जागरूक करने और ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के गांवो में ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल तथा ग्रामीणों के साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता गोष्ठियां की जा रही है, इस अवसर पर ग्राम घांघली में अपर उप निरी0 संजय असवाल के द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल की महिलाओं तथा ग्रामीणों के साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव,

गुड टच बेड टच के संबंध में ग्रामीणों को जनजागरूक किया गया तथा सभी को जनजागरुकता पाॅपलेट भी वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचारित करें, वहीं उन्होंने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराध के जाल में फंस जा रहे है, ऐसे में उनके द्वारा लोगों से अपील करते हुए बताया की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं, ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, वहीं गांव की ग्राम सुरक्षा समिति ओर महिला मंगल दल ने आज आयोजित हुई गोष्ठी को प्रासंगिक बताते हुए थाना रिखणीखाल पुलिस का धन्यवाद भी ज्ञापित किया,आयोजित गोष्ठी में दुर्गा देवी, सर्वेश्वर प्रसाद,नीलम देवी, ओमप्रकाश भारद्वाज,दीपक कुमार, ग्राम प्रहरी रामकृष्ण तथा हेड का0 रामबीर ,का0कपूर, भीष्मदेव ओर हरेंद्र रावत मौजूद रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण