आमजन से मिल रही शिकायतों के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी ने सभी थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश
पौड़ी: जनपद में लगातार 10 बजे के बाद भी शादी ब्याह व अन्य अवसरों पर डीजे बजने की आमजन द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा संज्ञान लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान विद्यार्थियों के परीक्षायें चल रही जिस कारण डीजे बजने पर विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही बुर्जुर्गों व बीमार व्यक्तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के मध्यनजर सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि में शादी ब्याह व अन्य अवसरों 10 बजे के बाद डीजे बजने पर आयोजनकर्ता व डीजे संचालकों को चेतावनी देकर कड़ी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया है। वही तत्काल प्रभाव से कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में 10 बजे के बाद भी डीजे बजाने पर आयोजनकर्ता व डीजे संचालक को कडी चेतावनी देकर भविष्य में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों का पालन कर रात्रि 10 बजे तक ही डीजे बजाने हेतू बताया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा प्राथमिक रुप से आयोजनकर्ता व डीजे संचालकों को जागरुक करने के अलावा अभी चेतावनी दी जा रही है, लेकिन भविष्य में रात्रि में 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। यदि आपके आस-आस रात्रि 10 बजे के बाद कोई डीजे बजाता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण