कोटद्वार में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद का गला रेतकर हॉस्पिटल में हुआ भर्ती
कोटद्वार: पौड़ी जिले के कोटद्वार में सूचना प्राप्त हुई कि मनोज रावत निवासी जल निगम KMVN स्कूल के पास कोटद्वार के द्वारा अपनी पत्नी शशि देवी का गला घोंटा गया। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शशि देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही मनोज रावत द्वारा भी चाकू से अपने गले पर वार किया गया है। जिसका कारण उसका उपचार कोटद्वार अस्पताल में किया जा रहा है डॉक्टरों द्वारा मनोज रावत की हालत अभी खतरे से बाहर बतायी गयी है। मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया । कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा के साथ-साथ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मामले की गहन जांच की जा रही है। नाम पता मृतिका-शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) पत्नी मनोज रावत,निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल। नाम पात घायल-मनोज रावत (उम्र-40 वर्ष)पुत्र श्री केसर सिंह, निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण