हरिद्वार के लक्सर रेलवे फाटक पर फंसी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली,
हरिद्वार जिले के लक्सर रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली फाटक पर फंस गई। जिसकी वजह से एक घंटे से ज्यादा ट्रेन बाधित रही। वही मौके पर पहुंची आरपीएफ ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाकर रेल यातायात को चालू किया। वहीं फाटक पर फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ने से लदी हुई थी। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रॉली बैंलेस खो बैठी और पीछे की ओर झुक गई. ट्रैक्टर ट्रॉली का आधा हिस्सा फाटक के इस पार और आधा उस पार फंस गया। जिस कारण ट्रेन के मार्ग में बाधा उत्पन्न हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण