पहाड़ो की रानी मसूरी में हुआ भीषण कार हादसा, चालक की हुई मौके पर मौत
देहरादून: मसूरी-झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। पुलिस अब हादसे की कारणों की जांच में जुट गई है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक इनोवा कार मसूरी-झड़ीपानी रोड पर अनियंतित्र होकर एक सड़क से पैराफिट तोड़ते हुए निचली सड़क पर जा गिरी. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को निकालकर तत्काल उप जिला अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मसूरी कोतवाल संतोष सिंह कंवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार की स्पीड ज्यादा रही होगी। जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई होगी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण