महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विद्वान आचार्य भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन करेंगे तय
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम उत्तराखंड के चार धामों में से एक और पंच केदार में प्रथम केदार के रूप में पूजा जाता है। शीतकाल में केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद कपाट 6 महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं। जबकि शीतकालीन पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न की जाती है। वहीं महा शिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। इन दिनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद हैं। पूरी केदारपुरी इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। धाम में समय-समय पर बर्फबारी हो रही है। इस वक्त केदारपुरी में सन्नाटा है। जल्द ही कपाट खुलते ही बाबा का धाम भक्तों से गुलजार हो जाएगा। अभी बाबा की पूजाएं ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हो रही हैं। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विद्वान आचार्य भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण