नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए बड़े हादसे के बाद रेलवे मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: रेलवे मंत्रालय ने बीती 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए बड़े हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए सुखविंदर सिंह को दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पद से हटा दिया है। अब उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पुष्पेश आर. त्रिपाठी को दिल्ली मंडल का नया डीआरएम बनाया गया है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। उनके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर महेश यादव को हटाकर उनकी जगह लक्ष्मी कांत को स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर (चार्ज), मुख्यालय में कार्यरत थे। अब उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन का तबादला कर निशांत नारायण को यह पदभार दिया गया है। 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के कारण अफरातफरी मच गई थी, जिसके चलते 18 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन पर बड़े सवाल उठे थे. आरोप लगा कि स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे और हादसे के समय राहत एवं बचाव कार्यों में भी लापरवाही हुई थी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण