हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची खाली पड़े स्टॉल के काउंटर से दबने से हुई मौत
हरिद्वार: रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर दर्दनाक हादसे में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची प्लेटफार्म पर खेलते-खेलते खानपान के स्टॉल के काउंटर पर झूलने लगी, जिससे भारी-भरकम काउंटर अचानक पलट गया और बच्ची उसके नीचे दब गई. जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पूरनपुर गांव निवासी अवनीश अपनी पत्नी और बेटी सृष्टि के साथ एम्स ऋषिकेश से लौट रहे थे. अवनीश की पत्नी किडनी रोग से पीड़ित हैं और उसका इलाज ऋषिकेश में चल रहा है. डॉक्टर से परामर्श के बाद परिवार हरिद्वार पहुंचा था और रात की ट्रेन से घर लौटने की तैयारी में था। रात में सृष्टि प्लेटफॉर्म पर खेलते हुए खानपान स्टॉल के खाली पड़े काउंटर के पास पहुंची. खेल-खेल में वह काउंटर पर झूलने लगी, तभी भारी काउंटर अचानक पलट गया. उसके ऊपर पत्थर की स्लैब थे, जिससे उसका वजन अधिक था. काउंटर के नीचे दबकर सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची की चीख सुनकर उसके माता-पिता और अन्य यात्री तुरंत मौके पर पहुंचे. किसी तरह उसे काउंटर के नीचे से निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज