इंडियन नर्सिंग कौंसिल ने सुभारती के नर्सिंग कोर्स का नाम अपनी वेबसाइट से हटाया
देहरादून: इंडियन नर्सिंग कौंसिल ने सुभारती के नर्सिंग कोर्स का नाम अपनी वेबसाइट से हटा दिया है और गत वर्ष और इस वर्ष के मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट की लिस्ट में से सुभारती का नाम हटा दिया गया है ।

पूर्व में भी पेरामेडिकल कौंसिल द्वारा आरटीआई के तहत जानकारी दी गई थी कि उक्त संस्थान को नर्सिंग एवं परमैडिकल की मान्यता नहीं दी गई है

यही नहीं माननीय उच्च न्यायालय ने भी उक्त संबंधित केंद्रीय एवं राज्य कौंसिल को इस संस्था के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिस पर संस्थान से केंद्रीय कौंसिल एवं राज्य सरकार को लिखित में दिया था कि संस्था यह कोर्स बंद कर रही है पर ना तो माननीय हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया और ना ही कोर्स बंद किए उल्टा छात्रों एवं अभिभावकों को गुमराह कर कोर्स चला रहे है।
वहीं UGC ने भी खबर की पुष्टि की है। UGC ने RTI के माध्यम से बताया कि सुभारती के किसी कोर्स को उनके द्वारा मान्यता नहीं दो गई है और ना ही संस्था ने UGC के मानको को पूर्ण किया है। एमबीबीएस कोर्स की जांच एनएमसी में बैठ गई है 


और फर्जीवाड़ा करके मान्यता लेने के चलते कभी भी मुकदमा दर्ज हो सकता है । 
आपको बता दे कि इससे जुड़े प्रकरण में दो दिन पूर्व ही माननीय सीजेएम कोर्ट देहरादून ने अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान , वित नियंत्रक विवेक स्वरूप , अपर जिलाधिकारी देहरादून के के मिश्रा और निदेशक चिकित्सा शिक्षा के विरुद्ध आदेश दिए है और माना यह जा रहा है कि सरकार की छवि ख़राब करने के चलते राज्य सरकार इन चारों अधिकारियों को हटा सकती है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण