रुड़की में सरकारी गाड़ी पर आतिशबाज़ी शासन की साख पर उठे सवाल?
रुड़की के शेरपुर क्षेत्र से सामने आई हैरान कर देने वाली तस्वीरें जहां उत्तराखंड सरकार की गाड़ी पर खुलेआम की जा रही है आतिशबाज़ी! जी हां, सरकारी नंबर प्लेट लगी गाड़ी पर आतिशबाजी के नजारे देख हर कोई दंग है।
ना कोई सुरक्षा का ख्याल, ना कानून का डर सरकारी संसाधनों का इस तरह से इस्तेमाल आखिर किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सत्ता के नाम पर नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां?
मामला जैसे ही वायरल वीडियो के जरिए सामने आया, लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए क्या सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अब जश्न के लिए होगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या एक्शन लेता है, या फिर ये मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज