अग्निशमन सेवा सप्ताह” के तहत फायर यूनिट पौड़ी द्वारा लगातार किये जा रहे फायर जागरूकता कार्यक्रम
फायर यूनिट पौड़ी द्वारा वर्तमान में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर स्कूलों कॉलेजों, प्रतिष्ठानों व आमजन के बीच में जाकर लगातार फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी फायर यूनिट थलीसैंण के नेतृत्व में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर थलीसैंण बाजार में फायर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इसके साथ ही फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर में जिला सहकारी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडियन ओवर सीज बैंक श्रीनगर में जाकर बैंकों में रखे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सेफ्टी निरीक्षण करने के साथ ही बैंक स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी एवं अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
फायर यूनिट टीम द्वारा बैंक कर्मियों व आमजन को आगजनी की घटनाओं जैसे घरेलू LPG सिलेंडर की आग, बिजली की आग,जंगल की आग या अन्य किसी भी प्रकार की आगजनी से दौरान किये जाने वाले सुरक्षा के उपायों,आगजनी के दौरान बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। आमजन/ग्रामीणों से जंगलों में आग ना लगाने की अपील करते हुए उन्हें अपने आस पास लोगों को भी इस सम्बन्ध में प्रेरित करने हेतु बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
#UttarakhandPolice

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण