जाट’ की सफलता से खुश सनी देओल ने फैंस से किया एक बड़ा वादा
सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। एक्शन फिल्म में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है। जिसमे रणदीप हुड्डा इसमें विलेन बने हैं। सनी फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं और हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे वादियों में हैं. वीडियो में उन्होंने ‘जाट 2’ और ‘बॉर्डर 2’ पर अपडेट दी और जाट को इतना प्यार देने के लिए फैंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वही बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ के लिए काफी पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. इसीलिए सनी देओल ने फिल्म को मिले इस प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया है. रविवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहीं वादियों में सैर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा की आपने मेरी फिल्म ‘जाट’ को इतना प्यार दिया है, मैं वादा करता हूं कि ‘जाट 2’ इससे भी बेहतर होगी. मैं अक्सर पहाड़ों पर आराम करने आता हूं, क्योंकि मुझे नेचर के बीच रहना पसंद है. उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, ‘आपका प्यार ही है मेरी ताकत, आप सबका जोश ही है मेरी सफलता. जाट को प्यार करते रहिए और मैं जाट और सिनेमा का जश्न मनाते हुए आप सभी के वीडियो और रिएक्शन देखकर बहुत खुश हूं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण