पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार की जा रही कड़ी चालानी कार्यवाही
समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-03, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया गया साथ ही यातायात लक्ष्मणझूला द्वारा यात्रियों से भरी बस के चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वाहन चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई जिस पर पुलिस द्वारा बस चालक को गिरफ्तार कर बस को मौके पर सीज किया गया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज करने के साथ साथ चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण