ओजस्वी की ओज से गूंजा हरिद्वार 3 सेकेंड में उल्टी ABCD सुनाकर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
हरिद्वार की 4 साल की मासूम बच्ची ओजस्वी सिंह बच्छस ने वो कर दिखाया जो दुनिया भर के बच्चे सिर्फ सपना देखते हैं। महज 3 सेकंड में उल्टी ABCD सुनाकर ओजस्वी ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर की नर्सरी की छात्रा ओजस्वी ने ये कारनामा 24 फरवरी 2025 को हरिद्वार में किया और महज 4 साल 10 महीने 16 दिन की उम्र में वो बन गई दुनिया की सबसे तेज उल्टी वर्णमाला सुनाने वाली प्री-स्कूलर।
ओजस्वी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 सेकेंड में पूरा Z to A सुनाया और सबको हैरान कर दिया।
ओजस्वी को लगातार हरिद्वार के अलग अलग मंच पर सम्मानित किया जा रहा है।
हरिद्वार की ये नन्हीं बेटी बन गई है पूरे देश की शान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण