न्यायालय के आदेश पर एसएसपी देहरादून ने शासन को भेजी रिपोर्ट
देहरादून: बीते कुछ दिन पहले चर्चाओ में आए अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान सहित 4 अधिकारियों के ख़िलाफ़ माननीय सीजेएम देहरादून ने मुक़दमा दर्ज करते हुए प्रारंभिक जाँच के आदेश दिए थे। वही आरटीआई में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संबंध में एसएसपी देहरादून ने उत्तराखंड शासन को लोक सेवकों के विरुद्ध जाँच हेतु उत्तराखंड शासन को अनुमति प्राप्त करने हेतु पत्र डीजीपी उत्तराखंड को भेज दिया है, और डीजीपी उत्तराखंड को शासन को पत्रावलित किया गया है। सूत्रों के अनुसार शासन में डीजीपी का पत्र पहुचने के बाद हड़कंप मच गया है। क्यूंकि उक्त प्रकरण में कैग की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है जिसे काटना संसद के अलावा किसी भी विभाग द्वारा असंभव है और उम्मीद की जा रही है की उक्त 4 अधिकारियो अभियुक्तगण जिनमे अरुणेंद्र सिंह चौहान,अपर सचिव , विवेक स्वरूप वित्त नियंत्रक, अपर जिलाधिकारी देहरादून के के मिश्रा और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा आशुतोष सयाना शामिल है ।

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, कुछ ही दिनों में दूसरी घटना से वन विभाग और श्रद्धालुओं में हड़कंप
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात